हजारों बहनों ने मनोज शुक्ला की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाई-बहन के रिश्ते को दिया सम्मान

कानपुर, 19 सितंबर।
यशोदा नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला ने हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बहनों ने मनोज शुक्ला की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव जी , पूर्व केडीए बोर्ड सदस्य महेंद्र यादव, राकेश दीक्षित, मंजू शुक्ला , महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने शिरकत की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बहनों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा मजबूती से आवाज उठाई जाती रहेगी।
और साथ ही साथ यशोदा नगर क्षेत्र की बिगड़ती दुर्दशा जरा सी बरसात में पूरा यशोदा नगर जल मग्न हो जाने को तैरता विकास का तंज कसते हुए सरकार पर महंगाई, पेपर लीक व महाराजपुर की जनता की मूल भूत जरूरतो का जमीनी स्तर पर पूरा न होने पर मंच से सत्ता पक्ष पर खुल के प्रहार किया ।
इस दौरान बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। अंत में मनोज शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। हजारों बहनों का स्नेह उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
मंच का संचालन सत्यम त्रिपाठी के द्वारा व सहयोगी के रूप में सत्यम शुक्ल , गौरव यादव , मोगली यादव, शाहिद जी, डब्बू दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *