जालौन के किसानों के लिए खुशखबरी।अतिवृष्टि से उर्द-मूंग-तिल की फसल तबाह, किसानों को बीमा लाभ दिलाने के लिए DM ने भेजी संस्तुति, संयुक्त टीम करेगी सर्वे

संवाददाता – राहुल कुमार

उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम ने बताया कि जनपद में विगत दिनों हुई अत्यधिक वर्षा (अतिवृष्टि/जलभराव) से उर्द, मूंग एवं तिल की फसलों में भारी क्षति हुई है।

किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने मध्यावस्था प्रतिकूलता के तहत लाभ दिलाने हेतु निदेशक कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा को संस्तुति पत्र प्रेषित किया है।

साथ ही क्षति के आंकलन के लिए तहसीलदार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं फसल बीमा प्रतिनिधि की संयुक्त कमेटी बनाकर सर्वे के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *