उरई कोतवाली क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, 4 नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

उरई कोतवाली क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला

राहुल कुमार
उरई। जालौन के कोतवाली उरई क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली उरई में दिनांक 07.09.2026 को पीड़ित के पिता द्वारा एक तहरीरी सूचना दी गई।
तहरीर में बताया गया कि उनके बेटे मोहित यादव पर रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर, अजय सिंह एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और तमंचे से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
घटनास्थल का निरीक्षण सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 03 विशेष टीमों का गठन किया गया है। घायल मोहित यादव को तुरंत जिला अस्पताल उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द सभी आरोपीगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा दी गई बाइट में भी घटना की पुष्टि करते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *