कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में फजलगंज थाना क्षेत्र की पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 101 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। गोविंद नगर पुल के पास चेकिंग के दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। कानपुर के फजलगंज में पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 101 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद कर 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। हाईस्कूल पास आरोपी की पहचान कर्नलगंज के लकड़मंडी निवासी नजमुद्दीन उर्फ शान के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है।फजलगंज पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान गोविंद नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे कंटेनर यार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर नजमुद्दीन को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 101 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामदगी के साथ थाने पहुंचाया। उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में वर्ष 2025 और 2026 में मारपीट और धमकी से संबंधित दो प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, फजलगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना फजलगंज कमि, कानपुर नगर*थाना प्रभारी धनंजय कुमार पाण्डेय उपनिरीक्षक पवन प्रताप, उमाकान्त थाना फजलगंज के साथ साथ उ0नि0 पंकज कुमार, विजय शंकर, विदित कुमार मौर्य ,गौरव पोसवाल, यतिन कुमारगिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम सेन्ट्रल जोन कमि, कानपुर नगर शिवकुमार शर्मा- स्वाट टीम प्रभारी सेन्ट्रल जोन उपनिरीक्षक विकास, शानू कुमारकांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, अंकित चौधरी, चित्र कुमार शामिल रहे।
फजलगंज में 101 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
