संदीप धुरिया।
हमीरपुर। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले निर्वाचन कार्यालयों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देशहमीरपुर। विधान परिषद स्नातक निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हमीरपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय समेत अन्य संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्वाचन से जुड़े अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित मतदान को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन निर्वाचन तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
