कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की पीडितों से मुलाकात , आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द न होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी


रियल मीडिया नेटवर्क
हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के ग्राम सिजवाही में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकालने के दौरान डीजे में अशोभनीय गाना बजाने को लेकर बवाल होने में कुछ अराजक तत्वों ने बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के अलावा कुछ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से नौ लोगों को नामित करने के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद से गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उसके बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कई बड़े नेताओं ने गाँव पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मिलकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिजवाही गांव पहुंचकर पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पुलिस हीलाहवाली कर रही है यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डा. शाहिद अली, शफकतउल्ला उर्फ राजू भाई, अंकुश गुप्ता, हसन अली, युवा जिलाध्यक्ष विवेक चंद्र, फरहत उल्ला, सौरभ सैनी, वरुण राज सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *