रियल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह सम्पन्न होने के बाद अधिकारियों की उदासीनता के चलते शादी अनुदान की धनराशि नहीं मिल पाने के बाद पूर्व प्रधान ने ग्रामीण के सहयोग से 50 हजार की धनराशि एकत्र करके कन्या के पिता को भेंट की है।
मवईजार के पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि गांव निवासी सुरजप्रसाद की पुत्री का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में गत 18 मार्च को सम्पन्न कराई गई थी। प्रशासनिक उदासीनता के चलते एक माह गुजर जाने के बाद लाभार्थी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की अनुदान राशि नहीं प्राप्त हुई है। इस पर पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे ने ग्रामीणो धनराशि एकत्र करके युवती के पिता को भेंट की है ताकि वह उपहार आदि का इंतजाम करके पुत्री को ससुराल विदा कर सकें। ग्रामीणो ने पूर्व प्रधान के इस प्रयास की सराहना की है साथ ही अधिकारियों की लापरवाही पर सवालिया निशान उठाये है।
पूर्व प्रधान ने धनराशि एकत्र करके युवती के पिता को दी
