कांग्रेस,सपा इंडिया गठबंधन के समर्थन से महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पास : डा विजय शंकर तिवारी


रियल मीडिया
अम्बेडकर नगर। (यूपी)19 अप्रैल, देश की आधी आबादी को पंचायत राज और स्थानीय निकाय में 72 वां संविधान संशोधन कर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय राजीव गांधी ने 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जिसके चलते 15 लाख से ज्यादा महिलाएं पूरे देश की मुख्य धारा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने 16 अप्रैल को महिला आरक्षण की ओट में छुपे परिसीमन बिल को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को भाजपा की सोची समझी साज़िश करार देते हुए कहा कि भाजपा पहले ही जानती थी उसके पास दो तिहाई बहुमत नहीं है और बिल सदन में गिर जायेगा इसके बावजूद भी देश का अरबों रुपए अपने नापाक मंसूबों के लिए भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया.देश के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि परिसीमन बिल गिरा है न कि महिला आरक्षण विधेयक जैसा कि झूठा प्रलाप भाजपा और उसके नेता कर रहे हैं.
पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का गत रात्रि का देश को किया गया संबोधन महज जुमलेबाजी बनकर रह गया देश की नारी शक्ति उनके घड़ियाली आंसुओं को पहचान चुकी है कि आखिर वह कौन सा कारण जिसकी वजह से भाजपा ने सितंबर 2023 में कांग्रेस सपा और इंडिया गठबंधन के समर्थन से पास महिला आरक्षण विधेयक को कानूनी जामा नहीं पहनाया यह भाजपा और मोदी सरकार का नारी शक्ति विरोधी रवैया उजागर करता है.डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार द्वारा लाये गये महिला आरक्षण विधेयक का भाजपा ने ही विरोध किया था यह सच संसद की कार्यवाही में दर्ज है.
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस सांसद और महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन महिलाओं के लिए आरक्षण को मौजूदा 543 सीटों पर लागू करने की मांग कर रही थी लेकिन नापाक मंसूबों वाले एनडी ठगबंधन ने यह सुझाव नहीं माना देश के इतिहास में पहली बार जनगणना अपने तय समय पर नहीं हुई जिसके चलते करोड़ों जनता सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह गयी.
पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को साजिशन बदनाम करने की नापाक इरादों को सदन ने नाकाम कर दिया जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने अपने छोटे से संबोधन में कांग्रेस का 58 बार नाम लिया वह कांग्रेस से डरे हुए लगते हैं जिस प्रकार से भाजपा के लोगों ने संसद परिसर में और लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के आवास पर पुतला दहन कर विरोध जताया ऐसा लगता है कि भाजपा और मोदी सरकार विपक्ष में बैठना का रिहर्सल कर रही है.
पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने आगे कहा कि महिलाओं की ओट में छिपकर कायर ही वार करता है ऐसा ही भाजपा सरकार ने किया महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन के पीछे मनमाफिक परिसीमन करना भाजपा की बदनीयती थी
आजादी की लड़ाई के दौरान 1928 में नेहरू रिपोर्ट के बाद 1931 में कांग्रेस का करांची अधिवेशन महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का हक देना था, आजादी मिलते ही महिलाओं को मतदान का अधिकार पं नेहरू जी और कांग्रेस ने दिया जबकि फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार डेढ़ सौ साल बाद मिला. बहुत ही हैरानी की बात है कि भारत जैसे विश्व के महान लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पाप और भ्रूणहत्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया यह घोर निंदनीय है, पीएम का रात्रि साढ़े आठ बजे का संबोधन देश को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए था वह कांग्रेस, सपा, टीएमसी, इंडिया गठबंधन पर झूठे आरोप,माफी और झूठ का पुलिंदा साबित हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *