रियल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की सीमा के अंतर्गत के संचालित छह पेट्रोल पंप में मंगलवार को पेट्रोल एवं डीजल खत्म होने की जगह मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर वाहन चालकों को वापस किया जा रहा है। रविवार की शाम से खत्म हुआ डीजल एवं पेट्रोल मंगलवार की शाम तक उपलब्ध नहीं होने से वाहन चालक परेशान रहे। शादी सहालग के मौके पर कस्बे के पंपो से डीजल एवं पेट्रोल खत्म होने से लोगों को कस्बे के बाहर जाना पड़ रहा है।
कस्बा निवासी सोनू गुप्ता, कौशलेंद्र यादव, हर्षित यादव, मनीष चक्रवर्ती, सागर, बिहारीलाल गुप्ता, दीपक कुमार, नरेश शर्मा, अखिलेश तिवारी, राजेश द्विवेदी आदि ने बताया कि गैस संकट के बाद अब कस्बे में डीजल पेट्रोल का संकट गहराने लगा है। कस्बे की सीमा में छह पेट्रोल पंप संचालित है। ज्यादातर पेट्रोल पंपो में रविवार की शाम से डीजल के साथ पेट्रोल खत्म हो गया था। कस्बावासियों को डीजल पेट्रोल के लिए टेढ़ा, जसपुरा,इंगोहटा,चंदौखी,कुंडौरा आदि जगहों में लगे पंपों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालको ने बताया कि डीजल पेट्रोल की डिमांड लगी हुई है। रिफाइनरी से ही समय पर गाड़ी लोड होकर बाहर नहीं आ पा रही है। शादी सहालग के इस दौर में कस्बे के पेट्रोल पंपों में संकट उत्पन्न होने से कस्बा वासियों के साथ आसपास के गांव के वाशिंदे एवं राहगीर परेशान हो रहे हैं। उधर पेट्रोल पंप संचालक तेल खत्म होने की बजाय मशीन खराब होने की सूचना मशीनों में चस्पा कर रखी है।
कस्बे के पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल खत्म लोग परेशानपंपों में मशीन खराब होने की चस्पा की सूचना
