पिता ने दर्ज कराया पति जेठ जेठानी के खिलाफ मुकदमा

भरुआ सुमेरपुर। बांदा शहर की जरैली कोठी निवासी एक पिता ने दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने पर पति, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
जरैली कोठी बांदा निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गायत्री देवी का विवाह फरवरी 2019 में दरियापुर निवासी रावेन्द्र कुमार के साथ की थी। रावेन्द्र कुमार लेखपाल पद पर रसूलाबाद में तैनात है। शादी के बाद से ही पति दूसरी शादी करने की धमकी देकर पुत्री को प्रताड़ित करता रहा क्योंकि दमाद के सम्बंध एक अन्य महिला से हैं। कम दहेज लाने का ताना देकर दामाद ने पुत्री को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। वह बच्चों को लेकर रसूलाबाद से दरियापुर आ गई। यहां पुत्री के जेठ जेठानी नाम अज्ञात ने उसे जान से मारने की नीयत से कमरे के अंदर बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। पुत्री की सूचना पर वह 15 मई को दरियापुर पहुंचा और कमरे का ताला तोड़कर पुत्री एवं बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने दामाद, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *