कदौरा (जालौन) में मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: बरदौली पंचायत में बिना काम कराए चढ़ रही हाजिरी, ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

कदौरा (जालौन) में मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा

राहुल कुमार
उरई/जालौन। विकास खण्ड कदौरा की ग्राम पंचायत बरदौली के मजरा निवाड़ी में मनरेगा योजना में खुलेआम फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक की मिलीभगत से नाला खुदाई के काम में ऐसे मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है जो मौके पर कभी गए ही नहीं। मामला Work Code:- 3138009010/IC/958486255823661610 (Msr No. 1296) – NALA KHUDAI SANTRAM KE KHET SE SWAMEE DEEN KE KHET TAK का है। ग्रामीणों के अनुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 को मस्टररोल में मुन्नी, सोवरन, रामस्वरूप सहित कई मजदूरों को उपस्थित दिखाया गया है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि उस दिन खेत पर कोई काम ही नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि NMMS और फोटो के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है।

  1. मौके पर Jio-Tag फोटो और NMMS App की हाजिरी का सत्यापन कराया जाए।
  2. मस्टररोल में दर्ज मजदूरों से पूछताछ की जाए।
  3. दोषी सचिव, प्रधान और रोजगार सेवक पर FIR दर्ज कर वसूली की जाए।
    ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी महोदय और डीसी मनरेगा से भी इस मामले की शिकायत करेंगे।
    ग्रामीणों ने कहा मनरेगा गरीबों के लिए है, प्रधान-सचिव के लिए ATM नहीं। फर्जी हाजिरी लगाकर लूट मची है।” फिलहाल इस मामले में ब्लॉक प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *