मां के जयकारों से गूंजा कस्बा, विसर्जन जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहा पुलिस बल

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर राठ। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को मां काली की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का भक्तों ने नम आंखों से विसर्जन किया। प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। विसर्जन जुलूस के दौरान जय मां काली के जयकारों से कस्बा गूंज उठा। कस्बे के खुशीपुरा मोहल्ले में स्थापित मां काली की 12 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे थे। गुरुवार को विसर्जन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने जयकारे लगाते हुए जुलूस में भाग लिया। भक्तों ने नम आंखों से मां काली को विदाई दी। इसके बाद विरमा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *