अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक कुंटल मिष्ठान वितरित, मिशन-2027 रथ का हुआ शुभारंभ

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक कुंटल मिष्ठान वितरित, मिशन-2027 रथ का हुआ शुभारंभ

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर रक्षपालपुर चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के बीच एक कुंटल मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खागा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी द्वारा प्रायोजित “रथ-243, विधानसभा खागा, मिशन-2027” का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि अगले जन्मदिन का उत्सव समाजवादी सरकार बनने के बाद और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने मिष्ठान ग्रहण कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के अलावा विजय कुमार, शंकर लाल, शिक्षक सभा के अध्यक्ष महफूज आलम, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत पटेल, नगर अध्यक्ष प्रवीण पटेल, रमजान अली, आनंद कोरी, नाथन पटेल, विजय विधायक, राशिद खान, अंसार कुरैशी, शकील अहमद, मोहम्मद हुफैज, नूर जहां, विमल कुमार, बीरबली, अतुल यादव सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *