आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का जत्था

भरुआ सुमेरपुर। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को 12 बजे कस्बे से जम्मू के लिए रवाना होगा।
अमरनाथ यात्री डा. नरेश शर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हो रही है। उनकी यात्रा का रजिस्ट्रेशन 4 जुलाई को है। वह 3 जुलाई को बालटाल पहुंचेंगे और 4 जुलाई को बालटाल से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ पंकज तिवारी, संदीप साहू, पवन कुमार, शिवम सिंह आदि भी यात्रा में जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *