सपा सुप्रीमो से मिलकर जिले की समस्याओं से कराया अवगत


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के सम्मेलन में सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने सपा मुखिया से भेंट करके जिले की समस्याओं से अवगत कराया है।
सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नंदकिशोर शिवहरे ने बताया कि भामाशाह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भेंट करके जिले के संगठन की गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया है। जल्द ही वह आवश्यक दिशानिर्देश देकर मिशन 2027 की तैयारियों को तेज करेंगे। इस मौके पर सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव घनश्याम साहू, सपा नगर अध्यक्ष गोपाल बजाज, जिला सचिव संजय यादव, रणविजय सिंह, अंकुश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *