सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल ने किया माल्यार्पण, अर्पित की पुष्पांजलि

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल ने किया माल्यार्पण

कानपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल कानपुर की ओर से यशोदा नगर बाईपास पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर दुग्ध स्नान कराकर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद लोगों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मो. उस्मान और महानगर महासचिव बृजराज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा, “सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है।” महानगर अध्यक्ष मो. उस्मान ने कहा, “सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” महानगर महासचिव बृजराज सिंह राजावत ने कहा, “सरदार पटेल किसानों के सच्चे हितैषी थे। उनका जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का आदर्श है, जिससे युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता,महानगर अध्यक्ष मो उस्मान, महानगर महासचिव बृजराज सिंह राजावत महासचिव मो. नफीस इदरीसी, कोषाध्यक्ष रॉबिल गुप्ता, नीरज सिंह, सतेंद्र सिंह, मो. असलम, मो. नसीम, योगेश गुप्ता, निहाल, गुड्डन, मजीद मंसूरी मुस्तफा मंसूरी, इकराम अली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *