मजदूरी के पैसे मांगने पर वेटर को पुल के नीचे फेंका


भरुआ सुमेरपुर। मजदूरी का पैसा मांगने पर वेटर को दबंगों ने पुल के नीचे फेंक दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल के निवासी कौशल ने बताया कि वह लखनापुरवा निवासी शिवम कुटार के अधीन शादी समारोह में वेटर का कार्य करता है। शुक्रवार को शाम करीब 6:00 बजे शिवम अपने साथियों के साथ कड़ोरन नाले में मॉडल डिग्री कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर बने पुल के में शराब पी रहा था‌। उसने जाकर मजदूरी के रुपए मांगे इससे नाराज होकर शिवम ने उसके साथ गाली गलौज की और उठाकर पुल के नीचे फेंक दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने युवक को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *