भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग की एक महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने तथा बच्चों सहित घर से बाहर निकाल देने का रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरौली बुजुर्ग निवासी राजदुलारी ने आरोप लगाया कि उसका पति मलखान शराब और जुएं का लती है। शराब पीकर आए दिन बच्चों सहित उसके साथ मारपीट करता है और घर से बाहर निकाल देता है। बीते 23 जून की रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। मना करने पर जमकर मारा पीटा। कहा कि उसे रुपए चाहिए। चाहे मजदूरी करके लाओं या अनैतिक कार्य करके। उसे हरहाल में रुपए चाहिए। इसके बाद बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने बुधवार को पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
