पूर्व प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर से जान का खतरा बता प्रमुख सचिव गृह से की शिकायत

भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत बण्डा के पूर्व प्रधान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष ने बिंवार पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी का अपराधिक इतिहास जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मुहैय्या नहीं कराने पर मामले की शिकायत प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी मानवाधिकार आयोग से करते हुए अपराधी से जान का खतरा बताकर न्याय दिलाने की मांग की है।
बण्डा के पूर्व प्रधान संजय सिंह ने प्रमुख सचिव ग्रह डीजीपी, मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव निवासी महेंद्र सिंह बिंवार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हमीरपुर, महोबा, जालौन, कानपुर जिले में कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। दोहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता है। जिसकी पैरवी वह हाइकोर्ट में कर रहे हैं। माननीय न्यायालय की मांग पर इसके अपराधों की सूची बिंवार पुलिस से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी थी। बिंवार पुलिस ने महज 10 मुकदमों की सूची दी है। जबकि बिंवार थाने में ही दर्ज अन्य मुकदमों की जानकारी नहीं दी गई है।
पूर्व प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर के साथ थाने में तैनात मनोज शर्मा सहित अन्य से जाने खतरा बताते हुए प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगाइ है। साथ ही मुकदमो की सूची उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *