रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के कुंडौरा गांव में नालियां न साफ होने से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। गांव निवासी एक युवक ने नालियों को साफ करने एवं टूटी-फूटी सड़कों को बनवाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया गया।
कुंडौरा गांव निवासी मनीष यादव ने बताया कि उसने बीते मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खेरापति मंदिर से शिव मंदिर एवं रहुनियां तक की सीसी सड़क टूटी हुई है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में समस्या होती है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए थे। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी रास्ताएं अभी भी ज्यों के त्यों है। शिकायत कर्ता का कहना है कि वह जिलाधिकारी से मिल कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करेगा।
बीडीओ विपिन कुमार ने बताया कि शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।युवक शिकायत करने का आदी है।

