गल्ला आढ़ती के पुत्र की हार्ट अटैक से हुई मौतबुधवार को नवीन गल्ला मंडी में ठप रहा कारोबार


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। गल्ला व्यापार मंडल एसोसिएशन के पुत्र को मंगलवार की रात हार्ट अटैक पड़ गया। जिसे कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की तीन माह पूर्व शादी हुई थी। बुधवार को सुबह यमुना नदी के सुरौली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अचानक हुई इस ह्रदय विदारक घटना के कारण बुधवार को गल्ला मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप रहा।
कस्बे के चांद थोक छोटी बाजार निवासी श्यामबाबू उर्फ भूरा पांडेय का पुश्तैनी थोक का गल्ला कारोबार है। नवीन गल्ला मंडी के यह बड़े कारोबारी हैं। साथ ही गल्ला तिलहन व्यापार संघ के उपाध्यक्ष हैं। इन्होंने बताया कि मंगलवार को देर रात करीब 9.30 बजे इनके बड़े पुत्र बालगोविन्द उर्फ दादा भाई (25) को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन इसको लेकर सदर अस्पताल पंहुचे। हालत गंभीर होने पर इसे कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। बुधवार को सुबह सुरौली घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कस्बे के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। अचानक हुई इस घटना से बुधवार को नवीन गल्ला मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *