हमीरपुर। मौदहा कस्बे के पशु चिकित्सालय परिसर में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन मित्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, प्रबंधन संबंधित जानकारियां दी गई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों पशुपालन मित्र इस प्रशिक्षण में शामिल हुए तथा पशु पालकों को पशु पालन विभाग द्वारा गांव का पशुधन किसान की ताकत नाम की पुस्तक वितरण की गई। साथ ही मानव के स्वास्थ्य में पशुओं के दुग्ध, वसा आदि के योगदान एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में चर्चा की गई। पशु पालन विभाग द्वारा विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से पशु पालकों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. धर्मेन्द्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश गुप्ता, बेटनरी यूनिट मौदहा व प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सलीम मोहम्मद, पशु धन प्रसार अधिकारी श्वेता प्रजापति, पशु औषधिक राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
Related Posts
सार्वजनिक भूमि में बने खाद के गड्ढे ढहाने का आरोप
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत उजनेड़ी के एक युवक ने जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर सार्वजनिक भूमि मे बनाए गए खाद के…
सलफास खाने से युवती की हालत बिगड़ीजिला अस्पताल रेफर
हमीरपुर। मौदहा कस्बे के सिचौली पुरवा मोहल्ले में एक युवती द्वारा सलफास की गोली खा लेने से हड़कंप मच गया।…
सुपरवाइजर ने चालक के खिलाफ दी तहरीर
भरुआ सुमेरपुर। लोहे की राड से शनिवार को देर शाम इस्पात फैक्ट्री में सुपरवाइजर का सिर फोड़ देने के मामले…
