पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में वन महोत्सव के अंतर्गत थाना चरखारी परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।


कृष्ण कुमार द्विवेदी। महोबा । वर्तमान में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलाये जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत वर्ष 2026 में प्रदेश स्तर पर निर्धारित 37 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में थाना चरखारी परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान में पुलिस कर्मियों एवं वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। इस दौरान पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएगा और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएगा।
  • उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया कि “हरित वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है”। विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधारोपण के बाद भी संरक्षण किए जाने का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *