भरुआ सुमेरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा के सहायक अध्यापिका अफरोज जहां को बिहार प्रांत के बक्सर के डुमरांव में सह महर्षि विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया गया है।
वर्ष 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर टेढ़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट की सहायक अध्यापक अफरोज जहां को शिक्षा में बदलाव विषय पर एक विशेष सेमिनार में सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम बिहार प्रांत के बक्सर के डुमराव में आयोजित किया गया था। शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर प्रदान किया गया।उनके सम्मानित होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रेमवती वर्मा, शिक्षक इमामुद्दीन,हसीन फातिमा, रामविलास साहू,डॉ.ओम नारायण आदि ने हर्ष जताया है।

