
प्रबुद्ध समाज किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा प्रबुद्ध सभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया के सपा सांसद सनातन पाण्डेय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि प्रबुद्ध समाज किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब समाज का बुद्धिजीवी वर्ग संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़ा होता है, तभी देश सही मायनों में विकास और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों के सम्मान की पक्षधर रही है। आज देश को ऐसे वातावरण की आवश्यकता है, जहाँ शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा मिले तथा समाज के हर वर्ग को सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित हो।
श्री पाण्डेय ने प्रबुद्धजनों का सम्मान करते हुए कहा कि उनका ज्ञान, अनुभव और सामाजिक योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से सामाजिक सद्भाव, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुमेरपुर कस्बा निवासी सुनील दीक्षित को समाजवादी प्रबुद्ध सभा हमीरपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, माया वाल्मीकि, लाला प्रधान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी, सैयद उमर, रिज़वान खान जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा, अंगद मिश्रा फौजी, शिवशरण यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मनप्यारे निषाद, हरनारायण निषाद, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, रामबाबू यादव, मानवेन्द्र यादव, वर्षा नामदेव, मुहम्मद सलीम, अनार सिंह यादव, वैभव द्विवेदी, सुभान कुरैशी, देवेश निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, जगमोहन यादव, रतिराम प्रजापति, मुसाहिब बेग, सुधीर निषाद, परशुराम प्रजापति, राजेश विश्वकर्मा, कल्लू सफर अली, भोला अनुरागी, गौरव द्विवेदी, सर्वेश मिश्रा, कल्लू त्रिपाठी, विनीत अग्निहोत्री, रोहित दीक्षित, कैलाश दीक्षित, कालका शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
