श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मना रक्षाबंधन


भरुआ सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। वहीं कुछ गांवों में रक्षाबंधन पर्व महोबा की तरह रविवार को मनाया जाएगा इस मौके पर रविवार को विदोखर के काली माता मंदिर में आल्हा का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया है।
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मना। बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन लिया। वहीं ब्लाक के कुछ गांवों में रक्षाबंधन महोबा की तरह रविवार को मनाया जाएगा रविवार को विदोखर पुरई के काली माता मंदिर प्रांगण में आल्हा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक अरिमर्दन सिंह एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मशहूर रायसो गायक दिनेश सिंह, महोबा की दीक्षा एवं प्रतीक्षा यादव, रणविजय सिंह, रामकुमार सविता अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *