ई रिक्शा आमने-सामने भिड़े वृद्ध घायल



भरुआ सुमेरपुर। स्टेशन से पुत्री को लेकर घर आ रहा ई रिक्शा सवार वृद्ध दो ई रिक्शा के आमने-सामने टकरा जाने के कारण घायल हो गया। वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
कस्बे के वार्ड संख्या 6 के निवासी मोतीलाल सिंह रक्षाबंधन में ससुराल से मायके आ रही पुत्री को स्टेशन से ई रिक्शा में लेकर घर आ रहा था। तभी हाईवे में नगर पंचायत के सामने इनके ई रिक्शा की टक्कर सामने से आ रहे ई रिक्शा से हो गई। इस घटना में मोतीलाल सिंह 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *