आंधी पानी से मिली गर्मी से राहत, फाल्ट आने से ठप हो गई विद्युत आपूर्ति

भरुआ सुमेरपुर। रविवार को शाम 4:00 बजे मौसम में अचानक फिर पलटी मारी और तेज आंधी के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। आंधी के चलते कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति फाल्ट आने से ठप हो गई। विद्युत कर्मी लाइनों को ठीक करके आपूर्ति बहाल करने की कवायद में जुटे हुए हैं।
रविवार को मौसम में एक बार फिर से पलटी मारी। काले घने बादलों के मध्य आई आंधी के बाद बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया।इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आंधी के कारण 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फाल्ट आ जाने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मी फाल्टों को ठीक करके आपूर्ति बहाल करने में शाम तक जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *