विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
भरुआ सुमेरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण कर संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
कस्बे के केंद्रीय विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। जिसमें प्राचार्य योगेंद्रनाथ राम,शिक्षक अरविन्द कुमार,श्रद्धा साहू,अमित अभिभावक बलवंत सिंह एवं समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य ने बच्चों को पर्यावरण के महत्त्व को समझाया।इसी तरह पारा रैपुरा राजकीय हाईस्कूल में समर कैंप के 16 दिन विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत प्रधानाध्यापिका रंजना रघुवंशी ने पौध रोपित किया। विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं को आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की जानकारी देते हुए उनसे संबंधित ऐतिहासिक भौगोलिक रीति रिवाज परंपराओं एवं हस्तशिल्प के बारे में जानकारी दी गई। विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने शपथ के साथ संकल्प लिया।वहीं हेलापुर ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त करने लिए सफाई अभियान चलाया। वन विभाग ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

