चंद्रावल नदी में डूबकर वृद्ध चरवाहा की हुई मौत, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरक्षी ने खोजा शव



भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के मौहर गांव में शुक्रवार को चंद्रावल नदी में वृद्ध चरवाहा की डूब कर मौत हो गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौहर गांव निवासी सिद्धगोपाल (55) शुक्रवार को बकरियों को चराने के लिए चंद्रावल नदी के किनारे गया था। तभी करीब शाम साढ़े तीन बजे गर्मी एवं उमस के कारण नदी में नहाने के लिए गया और गहराई में चले जाने से वह डूब गया। नदी किनारे उसके चप्पल एवं कपड़े रखे होने पर अन्य चरवाहा तथा खेतों में काम करने वाली महिलाओं को उसके डूबने की आशंका हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली।इस पर कैथी पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी जितेंद्र पांडे ने नदी में उतर कर मोर्चा संभाला। तब करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ सकें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी वंदना,पुत्र रामबाबू,भोला व भाऊ को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *