सलफास खाने से युवती की हालत बिगड़ीजिला अस्पताल रेफर

हमीरपुर। मौदहा कस्बे के सिचौली पुरवा मोहल्ले में एक युवती द्वारा सलफास की गोली खा लेने से हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सिचौली पुरवा निवासी खुशबू 21 वर्ष पुत्री भगवती प्रसाद ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी सलफास की गोली खा ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
घबराए परिजन युवती को आनन-फानन में सीएचसी मौदहा लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सलफास खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *