सीमेंट लदा लंबा ट्रक रेलवे क्रॉसिंग में फंसा मानिकपुर कानपुर पैसिंजर डेढ़ घंटे खड़ी रही आउटर में

चित्रकूट एक्सप्रेस 45 मिनट खड़ी रही रेलवे स्टेशन में
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। बीती रात कस्बे में जेके सीमेंट से माल लाद कर आ रहा ट्रक रेलवे क्रॉसिंग में लंबाई की वजह से फंस गया। गेट न बंद होने से पैसेंजर ट्रेन करीब डेढ़ घंटे से आउटर पर खड़ी रही।जबकि चित्रकूट एक्सप्रेस 45 मिनट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। गेट न बंद होने पर जंजीर डाल कर सड़क के आवागमन को रोक कर ट्रेनें पास कराई गई।
जेके सीमेंट से रेलवे स्टेशन डंपिंग ग्राउंड में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों के द्वारा सीमेंट लाई जाती है। जो डंपिंग ग्राउंड में उतारने के बाद रैक में लोड होती है। शुक्रवार को शाम करीब 8:00 बजे एक ट्रक जेके सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लाद कर डंपिंग ग्राउंड जा रहा था। तभी कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा ट्रक होने की वजह से फंस गया। जिससे रेलवे का गेट नहीं बंद हो पा रहा था। इस कारण से मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब डेढ़ घंटे आउटर पर खड़ी रही।उधर चित्रकूट एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इन ट्रेनों के खड़ी होने से सवारियां परेशान रही। वही लंबे ट्रक को निकलवाने के लिए आरपीएफ के घाटमपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रा मंगवा कर रात साढ़े दस बजे ट्रक को हटवाया। तब कहीं जाकर रेलवे ट्रैक सुचारू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *