पत्नी के विरह में इंजीनियर ने दी जान: नए पंखे और साड़ी के फंदे से लगाया मौत को गले



भरुआ सुमेरपुर।क्षेत्र के इंगोहटा ग्राम में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां पत्नी के मायके से वापस न आने के विरह में एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। वह मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
इंगोहटा निवासी स्व.चंद्रपाल कुशवाहा की मां राजेश्वरी ने बताया कि उसका पुत्र आशीष उर्फ बीरू कुशवाहा (28) रविवार की रात अपने कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला,तो वह उसे जगाने पहुंची। तो कमरे का दृश्य देख उसके होश उड़ गए।बताया कि बीरू का शव छत पर लगे सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे लटक रहा था। मां ने बताया कि बीरू का विवाह एक वर्ष पूर्व कुंडौरा गांव निवासी अंजलि से हुआ था। विवाह के बाद से ही पत्नी और उसके बीच अनबन चल रही थी और वह अपने मायके में ही रह रही थी। पत्नी के ससुराल न आने के कारण बीरू लंबे समय से मानसिक तनाव में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने रविवार को ही घर में नया सीलिंग फैन लगवाया था। जिसका उपयोग उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए किया। राजेश्वरी ने बताया कि एक वर्ष पहले उसके पति चंद्रपाल की मृत्यु कैंसर से हुई थी। अब घर के बड़े बेटे की मौत से पहाड़ टूट पड़ा है। छोटा भाई अभिषेक उर्फ विशाल मथुरा में बीटेक कर रहा है।भाई की मृत्यु की सूचना पाकर वह आ रहा है। मृतक दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था और मध्य प्रदेश की किसी निजी कंपनी में इंजीनियर था। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।जिसे फील्ड यूनिट अपने साथ ले गई। तहरीर मिलने पर परिवार के लोगों के समाने ही उसे खोला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *