यादव महामंच एवं सैनिक संगठन ने शहीद को दी श्रद्धांजलि


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। लुधियाना में शहीद हुए कुंडौरा के जवान राजेश कुमार यादव के गांव पहुंचकर अखिल भारतीय यादव महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित करके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।
महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह यादव एवं सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष महेश यादव ने कुंडौरा पहुंचकर शहीद राजेश कुमार यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करके परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप यादव, अशोक यादव प्रधान बिरखेरा, भौंली प्रधान अनुज यादव, मानवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह यादव, अतुल यादव, प्रधान दरियापुर आशाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *