ठेकेदार एवं ईओ के मध्य भुगतान को लेकर हुई तू तड़ाक बुलानी पड़ी पुलिस


रियल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर। नगर पंचायत के कार्यों के भुगतान में हो रही देरी से नाराज ठेकेदार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने अधिशाषी अधिकारी की जमकर लानत मनालत करके खरी खोटी सुनाई। ईओ के पुलिस बुलाते ही ठेकेदार मौके से चले गए।
मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य के साथ मौजूद थे। तभी ठेकेदार सियाचरण शर्मा आ धमके और भुगतान को लेकर ईओ से अनाप-शनाप बातें करके जमकर खरी खोटी सुनाई। दोनों के मध्य जमकर तू तड़ाक हुई। इस पर ईओ ने पुलिस को बुला लिया। इसी बीच ठेकेदार ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य और सदर विधायक को घटनाक्रम से अवगत कराकर मदद मांगी। जिस पर राज्यसभा सदस्य एवं विधायक ने नगर पंचायत अध्यक्ष से फोन पर वार्ता करके मामले का पटाक्षेप कराया। यह घटना नगर पंचायत में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दे कि उक्त ठेकेदार नगर पंचायत में ब्लैक लिस्टेड है और दूसरों की फर्मो में कार्य लेकर कराता है। इनके द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतान फंसे हुए। इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ और विवाद चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *