हाईवे किनारे मिला अज्ञात महिला का शव पुलिस जांच में जुटी


रियल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे हाईवे पर लीना नाला के समीप एक अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से पुलिस महके में हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष, सीओ सदर मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि महिला का एक ट्रक चालक से विवाद हुआ था उसी ने चलते ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है।
नेशनल हाईवे 34 में लीना नाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेश तिवारी एवं सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि महिला को लोगों ने एक ट्रक चालक के साथ घटनास्थल के समीप एक ढाबा पर देखा गया था। दोनों शराब के नशे में आपस में बहस कर रहे थे। बताते हैं कि ट्रक चालक ने ही महिला को ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए हैं।
25 दिन पूर्व मिली महिला के शव की शिनाख्त नहीं

भरुआ सुमेरपुर। गत 26 मार्च की रात 10:00 बजे के आसपास एक महिला का शव इसी स्थान पर पड़ा पाया गया था। इसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। जिसने महरूम कलर का सलवार तथा लाल रंग की कुर्ती पहन रखी थी। घटना के 25 दिन गुजर जाने के बाद पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं करा सकी है।

इनसेट
ढाबों में चलता है जिस्मफरोशी का धंधा बाहर से आती है महिलाएं
भरुआ सुमेरपुर। चर्चा है कि चंदपुरवा गेट से लेकर जेके सीमेंट तक हाइवे किनारे खुले ज्यादातर ढाबों में जिस्मफरोशी का धंधा भी चलता है। ट्रक चालक महिलाओं को बाहर से लाकर यहां बने ढाबों में रोकते हैं और जिस्मफरोशी के बाद उनको गंतव्य तक ले जाकर छोड़ते भी हैं। आज हुई इस घटना के तार भी जिस्मफरोशी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *