जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ‘हिंदी दिवस’ का भव्य आयोजन : प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर।जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, के योगेंद्र मोहन गुप्त अकादमिक हॉल में आज ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के एम.सी.ए.,एम.बी.ए.और बी.सी.ए. के छात्र /छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, दोहा वाचन एवं श्लोक प्रस्तुति जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर एम.बी.ए. विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मिस प्रिया चोपड़ा ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद संविधान सभा द्वारा १४ सितम्बर १९४९ को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था।
छात्र /छात्राओं ने कविता पाठन श्लोक एवं गद्य एवं पद्य संकलन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग लेते हुए शानदार कृतियॉं प्रस्तुत की।
हिंदी दिवस के इस शानदार अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा और राजभाषा हिंदी के महत्व को पहचानना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हिंदी भाषा को गहराई से जानने-समझने के साथ-साथ हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना मनोबल बढ़ाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में घोषित निर्णायक नतीजों के पश्चात एम सी ए की स्वेच्छा मिश्रा को प्रथम एम सी ए द्वितीय वर्ष के हिमांशु को द्वितीय और एम बी ए प्रथम वर्ष की रिया ओमर ने तृतीय स्थान प्राप्त मिला ।
कार्यक्रम का सफल संचालन एम बी ए की असिस्टेंट प्रोफेसर मिस प्रिया चोपड़ा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर आदर्श श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *