भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार के नेतृत्व में अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर सम्मान एवं संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर पुष्पांजलि की गई और उनके द्वारा सनातन संस्कृति जी के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य अरुण पाल ने सन 2012 में बनी समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनपद औरैया के विधुना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर स्थापित डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज कर पिछड़ा वर्ग समाज व देवी अहिल्याबाई होलकर के अनुयायियों को अपमान करने का कार्य किया गया वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस औरैया जिले में नए बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर करके उनका सम्मान बढ़ाया। क्षेत्रीय संयोजक विनोद पाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले हिंदुत्व सनातन के पुनर्जागरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य करने वाली भगवान काशी विश्वनाथ जी से लेकर सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करने वाली मुगल आक्रांता औरंगजेब द्वारा तोड़े गए अनेकों मठो एवं मंदिरों को पुन स्थापित करने वाली पिछड़े वर्ग की महापुरुष देवी अहिल्याबाई होलकर के प्रति इस तरीके के नकारात्मक भाव समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र को दर्शाते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा, सह संयोजक अरविंद, जिला मंत्री विनोद पाल, उपाध्यक्ष अमन, अंकित,महेश पाल, धरमू पाल, शिवम, अजय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *