पूर्व सैनिकों के सम्मान की दूसरी कड़ी सम्पन्न हुई, जुटे सैकड़ों पूर्व सैनिक
निशुल्क तीर्थ यात्रा भी कराई जा रही है, चित्रकूट धाम का दर्शन करके लौटा पहला जत्था
रियल मीडिया न्यूज
कानपुर। वहां कैप्टन, सूबेदार, सूबेदारमेजर, लैफटिनेंट, कारगिल योद्धा, सेना मैडल, हवलदार सभी थे। जज़्बा वही था। जज़्बात वही थे जिस्म पर बस फौजी वर्दी नहीं थी लेकिन सिर पर सजी फौजी कैप अनुशासन और देश समाज के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देने का संकल्प भी वही था। आज यशोदा नगर के एक मैरिज हाल में पूर्व सैनिकों का जमावड़ा यह बताने के लिए काफी था कि आज भी इन फौजियों के दिलों में राष्ट्र प्रथम, स्वच्छ, स्वस्थ, समाज और जनता को समर्पित शासन का संकल्प धड़क रहा है। समाजसेवी पूर्व प्रत्याशी महाराजपुर विधानसभा मनोज शुक्ल बबलू ने पूर्व सैनिकों के सम्मान की दूसरी कड़ी में आज एक सैकड़ा से ज्यादा पूर्व सैनिकों को बुलाकर उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। आयोजित समारोह में मनोज कुमार शुक्ल ने कहा कि रिटायर्ड सैनिक इस समाज के लिए अनुशासन के प्रतीक हैं इनका जोश और इनकी कार्यशैली हम सबके लिए अनुकरणीय है। फौजियों ने सेवाकाल में बार्डर पर देश की रक्षा की और वापस आ कर अब समाज की रक्षा करने में सबसे आगे हैं। इनका सम्मान करके हम सबको बहुत ही प्रसन्न होना चाहिए। इस मौके पर सपा नेत्री अपर्णा जैन बंसल व डॉ. नितेन्द्र यादव ने पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए कहा कि ‘‘जय जवान-जय किसान’’ के नारे को पूर्व रक्षामंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव वास्तव में साकार किया है। उन्ही के कार्यकाल में किसानों के बेटे सबसे ज्यादा सेना में अपना योगदान दिये हैं। सभी को चाहिए कि पूर्व सैनिकों से प्रेरणा ले और उनसे सीखे कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज कैसे बनाए रखा जाये ताकि लगातार प्रगति हो सके। समाजवादी व्यवस्था ही इस कार्य को बखूबी कर सकती है। जिसका दायित्व अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निभा रहे हैं। पूर्व सैनिकों ने आवाहन किया कि अब महाराजपुर विधानसभा में नेतृत्व परिवर्तन होना आवश्यक है क्योंकि यहां पर नागरिक सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुन्ना लाल जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कानपुर ग्रामीण ने कहा कि हम सभी पूर्व सैनिक अनुशासन में रहकर सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित जनसेवक निर्वाचित कराना चाहते हैं जिसके लिए मनोज कुमार शुक्ल सबसे बढ़िया साबित होंगे। कार्यक्रम का संचालन हवलदार अखिलेश ने किया। प्रमुख रूप से कैप्टन रवीन्द्र कुमार सेना मैडल कारगिल, दिनेश पाण्डेय सूबेदार, मोतीलाल किशनलाल गौतम, सूबेदार मेजर रामचन्द्र सहित एक सैकड़ा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोशोखरोश के साथ भाग लिया। ओजस्वी कविताएं पढ़ी गई और भारत माता की जय के जयकारें गूंजते रहे। प्रमुख रूप से संजय मामा, रंजन पासवान, संजेश कुमार, अरविन्द शुक्ला, कुलदीप तिवारी, आशीष त्रिवेदी, विकास तिवारी सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन 6 लाख निवासी एक समाजसेवी के द्वारा किए जा रहे धड़ाधड़, लगातार, बैक टू बैक समाजसेवा के कार्यों से अचंभित भी हैं, गदगद भी और उत्साहित भी हैं। समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला ने कुछ ऐसे कार्यक्रम कर डाले और जाड़ा, गर्मी, बरसात की चिंता किए बिना लगातार 24’7, 365 दिन, सुबह 8 बजे से रात दो बजे तक लगातार सक्रिय रह कर कार्यक्रमों की झड़ी लगाए हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक ऐसा कार्यक्रम शुरू कर दिया जिसको लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह उमड़ पड़ा है। मनोज शुक्ला ने तीर्थ क्षेत्रों के लिए निशुल्क वातानुकूलित बस सेवा प्रदान करके लोगों को चौंका दिया है। अब हालत यह है कि तीर्थ यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। दरअसल समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला महाराजपुर विधानसभा में पिछले कई वर्षों से जनहित के कार्यक्रम की झड़ी लगाए हुए हैं। अब तक 15000 से ज्यादा महिला पुरूष शिक्षकों का सम्मान, वकीलों का सम्मान, पूर्व सैनिकों का सम्मान, आचार्य पुरोहितों का सम्मान, काम काजी महिलाओं का सम्मान करने के साथ पिछली नवरात्रि में हजारों मंदिरों में प्रसाद भेजने का बड़ा कठिन सा काम अच्छी तरह से करके लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही सभी के लिए जरूरत पर शुद्ध पेयजल के टैंकर उपलब्ध करा रहे हैं। डेड बाडी संरक्षित करने के लिए डीप फ्रीजर की सुविधा दे रहे हैं। कहीं भी कोई पीड़ित हुआ तो वहां हर हालत में पहुंच कर परिवार व अन्य परिजनों के दुख में सहभागी बनकर निजी स्तर पर हर तरह की मदद कर रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में कोई भी धर्म, जाति, वर्ग, छोटा-बड़ा का किसी भी स्तर पर भेदभाव कतई नहीं रहता। जो कि आज कल कम देखने को मिलता हैै। धार्मिक आयोजनों में उपस्थिति और वेद वैदिक सनातन तरीके से सहभागिता का रिकॉर्ड यह है कि दो वर्षों में एक लाख से ज्यादा लोगों से वन टू वन इंटरेक्शन कर चुके हैं। कहीं भोजन भंडारा, तो कहीं शरबत, चाय आदि का वितरण तो सामान्य तौर पर हर दिन चल रहा है। अभी उन्होंने नई घोषणा की कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वह अपनी ओर से निशुल्क तीर्थयात्रा कराएंगे। उनके घोषणा करने के दूसरे दिन ही लोग इंतजार करने लगे। शुक्रवार की रात पहली एसी बस चित्रकूट धाम जब रवाना हुई तो लोगों में अजीब आनंद और उत्साह का सागर सा लहराने लगा। बस में जा रहे अरविन्द शुक्ल व कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस क्षेत्र में जो काम विधायक या अन्य जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए वह काम मनोज शुक्ला किए दे रहे हैं। बताया कि यह बस कानपुर से चलकर रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ चित्रकूट धाम में संपूर्ण दर्शन परिक्रमा करा कर वापस लौटेगी। कहाकि जो काम परिवार के बेटों भाईयों को करना चाहिए वही जिम्मेदारी मनोज शुक्ला ने उठा ली तो लोग भाव विभोर हो गए और कइयों की आंख से आंसू बह चले, और उन लोगों ने जी भर के आशीर्वाद का तांता लगा दिया। जबकि इन सभी कार्यों का अगर कहीं तारीफ होने लगती है तो मनोज शुक्ला विनम्रता से एक ही जवाब देते हैं कि मैं कुछ नहीं जो भी हो रहा है सब ईश्वर की मर्जी और कृपा है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न तीर्थों के लिए 151 बसे भेजने का उनका संकल्प है।

पूरे महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक और बात की जबरदस्त तारीफ हो रही है और गली गली में चर्चा जोरों पर है। वह है हाईस्कूल, इंटर पास करने वाली छात्राओं को उनके घर पर जाकर साइकिल प्रदान करके सम्मान करने का उनका कार्यक्रम। इस कार्यक्रम का असर तब देखने को मिला जब एक छात्रा ने सवाल किया कि की अगले साल भी मनोज भैया साइकिल बांटेंगे क्या। पूछा गया कि ऐसा क्यों। बोल रही हो तो उसका जवाब था कि मैं अगली साल इतने नंबर लाएंगे कि मुझे भी साइकिल मिल पाए। उससे कहा गया कि चलिए आप के नंबर नहीं आए हैं तो भी आप को साइकिल दिलवा देंते हैं तो उसने कहा कि नहीं। सवाल साइकिल का नहीं है सवाल पैमाने पर खरा उतर कर साइकिल का सम्मान पाने की है।
