बांदा। चंद्रावल नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह गौरी कला और आवारा गांवों के बीच हुई। मृतकों में गौरी कला निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14) और बेटा अंशु (10) (दोनों भाई-बहन) शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर नगर के घाटमपुर के रहने वाले पंकज का बेटा प्रतीक (13 वर्ष) भी इस हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तीनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्रशासन ने आम जनमानस से बच्चों को जल स्रोतों से दूर रखने की अपील की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
चंद्रावल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत
