शत-प्रतिशत नामांकन में शिक्षक निभाएं अहम भूमिकाः बीएसए विकास चौधरी

शत-प्रतिशत नामांकन में शिक्षक निभाएं अहम भूमिकाः बीएसए विकास चौधरी

राहुल कुमार
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद जालौन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र एवं जिलामंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जनपद में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों से नामांकन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षकों को गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक करना होगा और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी शिक्षक को कोई समस्या है तो वह सीधे उन्हें अवगत कराए, उसका नियमानुसार और यथोचित समाधान कराया जाएगा। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने भी जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा नामांकन अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के संरक्षक महेंद्र सिंह भाटिया, संजय दुबे, अनुराग मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, युद्धवीर कंथरिया, धर्मेंद्र बबेले, लालजी पाठक, अभिषेक निरंजन, महेंद्र वर्मा, विपिन उपाध्याय, केशव द्विवेदी, बृजेंद्र दूरबार, तालिब बेग, राघवेंद्र सिंह, प्रवीण पाठक, अरुण निरंजन, सुनील श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र निरंजन, अमित सिंह सेंगर, महेश निरंजन, श्याम सुंदर वर्मा, रामेंद्र पटेल, अभिषेक गोस्वामी, दिनेश निरंजन, अंकित दुबे, अरविंद राजपूत, नीतेश पटेल, अनुज पटेरिया, हृदेश कुमार, लारेंस गौतम, कमलेश पाल, कृष्णकांत राजपूत, चंद्र प्रकाश राजपूत, आदित्य बादल, अमित गुप्ता, इंद्रपाल, सौरभ गुप्ता, रामराजा तिवारी, फेरन सिंह, कृष्ण मुरारी, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी सहित तीन दर्जन से अधिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *