जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को सफलता के लिए रुचि, व्यक्तित्व एवं अभिरुचि के विकास का मिला संदेश :

कानपुर।जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साकेत नगर कानपुर ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 के कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के स्थानीय लक्ष्मी देवी सभागार में हुआ।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं बी.सी.ए. के नव-प्रवेशित छात्रों का स्वागत स्व. पूर्णचन्द्र गुप्त जी एवं स्व. योगेन्द्रमोहन गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना, शिव तांडव नृत्य और मधुर गीत-संगीत की सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
सपनों को साकार करने के लिए रुचि (Interest), व्यक्तित्व (Personality) और अभिरुचि/योग्यता (Aptitude) का होना आवश्यक है। एक सफल मैनेजर बनने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता (Leadership Qualities) का विकास करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप में दूसरों से सीखने की कला, नए विचारों को अपनाने की क्षमता तथा निरंतर सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। ये महत्वपूर्ण बातें श्री. अनुराग सक्सेना कार्यकारी निदेशक TiE UP ने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के समक्ष ओरिएंटेशन प्रोग्राम पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए समय प्रबंधन (Time Management) और लक्ष्य निर्धारण (Goal Setting) पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
तत्पश्चात एलुमनाई टॉक (Alumni Talk) कार्यक्रम के अंतर्गत रमनदीप सिंह (एम. सी. ए. बैच 2009-12) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का आनंद लेने के साथ-साथ उन्हें अपनी सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने तथा नई तकनीकों पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि वे बदलते समय के साथ स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें। एम.बी.ए. बैच 2024–26 के छात्र प्रज्ज्वल शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप्स पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और अपने करियर को बेहतर दिशा देने में सहायता मिलेगी।
संस्थान के डीन एकेडेमिक्स डॉ. अनिल कुमार सिंह ने छात्र /छात्राओं को डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा संचालित होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम और अनुशासन तथा सामान्य नियम के बारे में समस्त शिक्षणोत्तर एवं गतिविधियों की जानकारियां प्रदान की।
तत्पश्चात एम. सी. ए. विभाग के विभागाध्यक्ष श्री. आशीष मिश्रा एवं मिस प्रेमलता शर्मा ने नव-प्रवेशित छात्रों को संस्थान एवं लाइब्रेरी की आचार संहिता नियमावली के अंतर्गत अनुशासनात्मक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी, इसके पश्चात असिस्टेंट प्रोफेसर आदर्श श्रीवास्तव ने वर्ष 2025 तथा बीते वर्षों में आयोजित हुई सफल प्लेसमेंट ड्राइव्स और इंटर्नशिप कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियों से अवगत कराया गया।
संस्थान की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित वक्तागण श्री अनुराग सक्सेना का आभार व्यक्त किया एवं नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नई शुरुआत की बधाई देते हुए टाइम मैनेजमेंट और नई तकनीकों के ज़रिए नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ.उपेन्द्र पाण्डेय सहित सभी, शिक्षकगण एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *