हरियाली तीज महिला महोत्सव में राधा रानी की भव्य झांकी, डांडिया और फूलों की होली ने मोहा मन

कानपुर। सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति के महिला मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय आठ दिवसीय हरियाली तीज महिला महोत्सव के पंचम दिवस पर रविवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीजी राधा रानी की भव्य झांकी, कलश-पालकी यात्रा, राधा रानी की सखियों संग मनमोहक मोर नृत्य, डांडिया उत्सव तथा फूलों की होली रहा। भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण में महिलाओं ने गीत-संगीत एवं नृत्य का आनंद लिया। इस अवसर पर हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम द्विवेदी सदस्य महिला राज्य आयोग एवं क्षेत्रीय मंत्री बुंदेलखंड भाजपा रहीं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रचना त्रिपाठी पूर्व पार्षद तथा महिला मोर्चा की रत्ना पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संचालन श्रीमती किरण पांडे, संरक्षक महिला मंडल एवं अध्यक्ष मठ मंदिर समन्वय, कानपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान, महामंत्री रेनू मधु शुक्ला एवं उपाध्यक्ष डॉली द्विवेदी नीलम तिवारी, मधु तिवारी, रत्ना गुप्ता, स्वाति बाजपेई, कीर्ति विश्वकर्मा, मीरा गुप्ता, रेखा देवी, सुधा मिश्रा, सुनीता शर्मा, करुणा त्रिवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी, आशा गुप्ता, मधु मिश्रा, भारती मिश्रा, संतोष गुप्ता एवं रानी तिवारी सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाली तीज केवल त्यौहार नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ता है। राधा रानी की झांकी और फूलों की होली ने आज मन मोह लिया। मैं महिला मंडल को बधाई देती हूँ जिन्होंने भारतीय परंपरा को इतने भव्य रूप में जीवित रखा है। सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला मंडल अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान ने कहा कि हरियाली तीज महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, महिला स्वावलंबन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। आज पंचम दिवस पर जिस तरह से महिलाओं ने पीले और पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया और फूलों की होली का आनंद लिया वह अद्भुत है। हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता का परिणाम 26 अगस्त बुधवार को घोषित किया जाएगा और विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागी बहनों को भी पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। मैं सभी बहनों से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान करती हूँ। आयोजन के दौरान महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए चाट-बताशा एवं स्वल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन सनातन वैवाहिक बंधन और नीलम आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर डिजाइनर समाजसेवी वीरेंद्र चौहान के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *