जालौन: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका कॉलेज पिंडारी में डीएम ने लिया गणित-अंग्रेजी का टेस्ट

संवाददाता – राहुल कुमार उरई

जालौन,जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, पिंडारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, आवासीय एवं खान-पान व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

DM ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कक्षा में जाकर स्वयं गणित एवं अंग्रेजी पढ़ाकर छात्राओं के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना ही लक्ष्य न हो, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास भी सुनिश्चित किया जाए।

CMO को निर्देश दिए कि सभी KGBV में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं और छात्राओं के स्वास्थ्य की निगरानी हो रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा

परिसर में स्थित ओपन जिम का निरीक्षण कर छात्राओं को रोज व्यायाम व खेलकूद करने के लिए प्रेरित किया

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित संबंधित अधिकारी व अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *