संवाददाता – राहुल कुमार
उरई/जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए हाई लाइन लॉस कम करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस कम करना प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
DM ने सरावन, करमेर रोड (गल्ला मंडी पोषक) और जालौन के हाई लाइन लॉस फीडरों की विशेष समीक्षा कर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को कटिया कनेक्शनों के खिलाफ सघन जांच और अनियमित उपभोग पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अनमीटर्ड और खराब मीटरों को शत-प्रतिशत मीटरयुक्त करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने घर-घर जाकर विशेष विद्युत शिविर लगाकर नए कनेक्शन देने और बिल संबंधी शिकायतें तुरंत निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी।
बैठक में सीडीओ केके सिंह, एडीएम राजीव राज, अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
