
संवाददाता – राहुल कुमार उरई जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आज पचनदा पहुंचकर नदियों के जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में जलस्तर काफी नीचे है और जनपद में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संभावित परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है।
