जालौन में गरजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल-हिंदू नहीं PDA है खतरे में,बाटोगे तो काटोगे से रहो सावधान,2027 में सपा सरकार बनी तो महिलाओं को चालीस हजार, नौजवानो को मिलेगी दौड़ लगाने पर वर्दी

संवाददाता – राहुल कुमार

उरई (जालौन) हिंदू खतरे में नहीं, पीडीए खतरे में है। सावधान रहें लोग, बटोगे तो कटोगे उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिला मुख्यालय उरई कोंच रोड स्थित मधुवन विला में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए सम्मेलन में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यह कहकर पिछड़ा, दलित और अपमानित लोगों के वोट ले लेते हैं कि हिन्दू खतरे में है। हकीकत यह है कि हिंदू खतरे में नहीं है बल्कि पीडीए के लोग ख़तरे में है। उनका हक और अधिकार, आरक्षण उनसे छीना जा रहा है। सरकार पीडीए के साथ नफरत और भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं। नीट परीक्षा सहित 22 परीक्षाओं में पेपर लीक के बजह से न जाने कितने छात्रों की जाने चली गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा। बंद स्कूल खोले जायेंगे साथ ही इंटर कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं को चालीस हजार रुपए पेंशन मिलेगी। पुलिस की भर्ती परीक्षा से नहीं सिर्फ दौड़ पास करने से ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का गोरखधंधा चल रहा है। मंदिर से चंदा चोरी और किसानों की खाद की बोरी में दस किलो की चोरी हो रही है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहें हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। उन्होंने पीडीए के लोगों व समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर सपा सांसद को जिताया है उसी तरह मेहनत करके विधानसभा चुनाव 2027 में जनपद की तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों को जिताकर लखनऊ भेजों ताकि आगामी सरकार सपा की बनें। इस मौके जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर,जिला महासचिव जमालुद्दीन, एम एल सी मान सिंह यादव,पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष बिष्णु पाल सिंह गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, जि०प० सदस्य निर्दोष सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, समर सिंह चौहान, प्रदीप दीक्षित,मान सिंह पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मांडवी निरंजन,चिंपू निरंजन,ममता सिंह कुशवाहा,मान सिंह वर्मा,राजा केशबेंद्र सिंह जूदेव,अजहर बेग, दीपू त्रिपाठी,अमर सिंह चंदेल, बीरेंद्र सिंह यादव, महेश सर द्विवेदी,महेश विश्वकर्मा,महेश शिरोमणि,गुलाब जाटव, राजू सेंगर, उम्मेद सिंह यादव,सुरेश याज्ञिक,बब्लू अहिरवार,महेंद्र कठेरिया,कुसुम सक्सेना, प्रतिपाल सिंह गुर्जर,पवन गुर्जर, प्रमोद वर्मा एड,जीनू कोरी,मनोज इकड़या, शिव बालक सिंह यादव,अजीत यादव,जयदेव यादव, सुखराम पाल,जितेन्द्र फौजी,दशरथ सिंह पाल,भानू राजपूत,कंचन राजपूत, आमीन खां,सुधा राजावत दीपशिखा श्रीवास, प्रतिभा शर्मा,पारुल खरे,सिम्मी प्रजापति,अनुराधा कठेरिया,संतोषी प्रजापति, रेखा परिहार,वेद प्रकाश यादव,विजय कुशवाहा, परमात्मा शरण त्रिपाठी, इमरान उल्ला, बीनू यादव,तेज सिंह पाल,भरत पाल,कल्लू नेता काशीखेड़ा कार्तिकेय पटेल,गौरीश , रिंकू जैन,सत्येन्द्र गुर्जर,रामलाल विश्वकर्मा,मैयादीन पांचाल लल्ला यादव, दीपू यादव, सौरभ सेंटू,गोविंद विश्वकर्मा,राजकुमार बाल्मीकि,मुन्नीलाल प्रजापति, आशुतोष दोहरे,हाजी जमील मंसूरी, कय्यूम करीमी, राघवेंद्र यादव,सादाव , सुरेंद्र राजपूत,मुन्ना अंसारी, प्रताप सिंह यादव,सभासद अमित यादव, सभासद गजेंद्र यादव,पप्पू मिश्रा, दलजीत सिंह यादव,कपिल गुमावली,रामकुमार राजावत, मुकेश सभासद,अमित विश्वकर्मा, परमानंद कुशवाहा,राजबहादुर विश्वकर्मा,प्रमोद विश्वकर्मा,वलवीर कठेरिया, गजेंद्र सिंह पटेल,साहिल कठेरिया,पवन कुशवाहा,राजवीर सिंह पाल, कुंवर पाल, हाकिम यादव, अंकित चौरसिया,अनुज यादव, लोकेंद्र सिंह यादव,महाराज सिंह कुशवाहा,शिववीर चौहान,शिवम विश्वकर्मा,निर्दोष यादव, दिनेश यादव हिमांशु ठाकुर,हबीब खान, मनोज अहिरवार, हबीब खान,अशरफ मंसूरी, कढ़ोरे बफाती, बैजनाथ वर्मा एड,महबूब मंसूरी,पतलेश राजपूत,कमर आलम, राधाचरण पटेल,शिवकुमार कुशवाहा, रामपाल,सर्वेश पाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *