रियल मीडिया से राहुल कुमार
उरई(जालौन)। जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे सोने-चांदी के 10 से 12 लाख रुपए के आभूषण बताए जा रहे है 6-7 लाख और ₹60000 नगदी रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार रामपुरा क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी रामशंकर अपने घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पार कर दी। घटना की सूचना मिलने पर रामशंकर तुरंत गांव पहुंचे। घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका था। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामला जालौन जिले के रामपुरा क्षेत्र के पचोखरा गांव का बताया जा रहा है।
सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, ले गए लाखों के आभूषण व नगदी
