औरैया। सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का पारंपरिक तरीके से निर्जला व्रत किया। गुरुवार को करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं द्वारा भारी श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत एवं पूजन अर्चन के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सज धज कर और निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पूजा पाठ के बाद चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया और पतियों ने अपनी पत्नियों को मीठा खिलाकर एवं जल पिलाकर और गिफ्ट देकर उनका व्रत तुड़वाया। महिलाओं द्वारा करवा चौथ के व्रत पर पारंपरिक तरीके से बेसन की कढ़ी पकौड़ी दही बड़े के साथ विभिन्न पकवान भी बनाए। यही नहीं करवा चौथ के मौके पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी चलाई।
सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ किया करवा चौथ का निर्जला व्रत बिधूना
