- संगठन की संस्थापिका वरिष्ठ पत्रकार पुष्पा पाण्डेया के आह्वाहन पर पत्राचार शुरू
- राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने पत्र लिखकर की मांग
फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) द्वारा मीडिया को संवैधानिक रूप से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ घोषित किए जाने हेतु राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया गया है।
बताते चलें कि पत्रकारों एवं कलमकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) की संस्थापिका पुष्पा पाण्डेया के आह्वाहन पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी, संरक्षक पीयूष त्रिपाठी एवं वरिष्ठ सलाहकार मंजू सुराना के निर्देशन पर राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक पत्र लिखा गया है जिसमें अनुरोध करते हुए लिखा है कि मीडिया (समाचार पत्र, पत्रिकाएँ और हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म आदि) ने भारतीय लोकतंत्र में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे व्यापक रूप से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, क्योंकि यह जनता को सूचित और सशक्त बनाते हुए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को जवाबदेह बनाता है। मीडिया न केवल जागरूकता बढ़ाता है बल्कि जनमत को आकार भी देता है, सामाजिक मुद्दों को उजागर करता है और सरकार पर निगरानी रखता है।
अंत में लिखा गया है कि मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूँ कि भारतीय संविधान में इसे “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ” घोषित करने के लिए उचित कार्रवाई करें। यह कदम न केवल मीडिया की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता को मजबूत करेगा बल्कि भारतीय लोकतंत्र को भी मजबूत करेगा।

